महापुरुषों की संयुक्त रूप से जयंती मनाई
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_63.html?m=0
नागपुर। बाबासाहब की 135 जयंती के अवसर पर NIT गार्डन भाग्यश्री नगर की महिला मैत्रीय ग्रुप ने बाबासाहब का अभिवादन कर संयुक्त रूप से महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले ,सम्राट अशोक, शाहू महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज, रमाई, डॉ पंजाबराव देशमुख आदि महापुरुषों की जयंती मनाई।
कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ. कोडवले ने की।
इस अवसर पर योगेश लांजेवर, राम बांते पूर्णिमा मेश्राम, प्रफुल्ल गेडाम ज्योति देवघरे आदि ने बाबा साहब सहित अन्य महापुरुषों की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किये। शिवराज रामटेके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका सत्कार किया गया।
सफलता अर्थ भावना सूर्यवंशी, शीतल चिमणकर, हेमा बोरघाटे, सविता गेडाम, सीमा लोखंडे, ज्योति डोंगरे, शारदा आंवले, हीरा सूर्यवंशी, रजनी गढ़पायले, विनोद बोरघाटे, वीरेंद्र गढ़पायले, प्रभाकर पिल्लेवार, डॉ. संजय बोरघाटे, दिलीप आवले, शंकर फुलझेले आदि ने परिश्रम किया। प्रस्तावना यशवंत डोंगरे ने रखी, संचालन प्यारेलाल लोणारे ने किया।
