डॉ. प्रीतम गेडाम सामाजिक न्याय, नागपुर विभाग द्वारा सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_50.html?m=0
जैसा कि हम सब जानते हैं, नागपुर शहर के जाने-माने लेखक डॉ. प्रीतम भीमराव गेडाम को हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय ने नशा मुक्ति में उनके अमूल्य योगदान के लिए "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राज्य स्तरीय व्यसनमुक्ती सेवा पुरस्कार" से सम्मानित किया। इसी विषय के तहत, सामाजिक न्याय मंत्रालय के नागपुर विभाग ने 11 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर सामाजिक न्याय भवन, श्रद्धानंद पेठ में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान, नशामुक्त भारत अभियान का संदेश दिया गया। सामाजिक जागरूकता लाने के लिए नशामुक्ति पर कीर्तन और नुक्कड़ नाटक भी पेश किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने नशा-मुक्त जीवन जीने का सामूहिक संकल्प भी लिया। सम्मान स्वरूप, डॉ. गेडाम को सामाजिक न्याय विभाग, नागपुर की ओर से स्मृति चिह्न, शॉल, प्रमाण पत्र और एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
11 अप्रैल 2026 को, महात्मा ज्योतिराव फुलेजी की दो सौ वीं जयंती के मौके पर नशे से मुक्ति और समानता का पेड़ लगाते हुए दर्शकों ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया। कार्यक्रम माननीय सुरेन्द्र पवार, प्रबंध निदेशक, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर समता प्रतिष्ठान नागपुर, माननीय डॉ मंगेश वानखेड़े, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग के उपायुक्त और सदस्य, जिला जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति, माननीय प्रसाद कुलकर्णी, क्षेत्रीय उपायुक्त, समाज कल्याण विभाग, नागपुर, माननीय श्रीमती सुकेशिनी तेलगोटे, सहायक आयुक्त समाज कल्याण विभाग (सामाजिक न्याय विभाग) नागपुर, माननीय सुखदेव कौरती, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला नागपुर सहित अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समानता के वृक्ष की संकल्पना उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था, बोखारा ने साकार किया। भारत के संविधान के आर्टिकल 47 अनुसार, सार्वजनिक स्वास्थ्य और नागरिक स्वास्थ्य कल्याण सुरक्षा के लिए, युवाओं में मादक पदार्थों का इस्तेमाल शुरू नहीं होना चाहिए और नशे के आदी लोगों को नशा छुड़ाने के लिए योग्य मार्गदर्शन और काउंसलिंग मिलें इसलिए, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक समानता सप्ताह के तहत, समानता का वृक्ष नाम की एक नई पहल शुरू की गई, जो नशे को ना कहने का संदेश देती है। अतिथियों की ओर से नशे से दूर रहने और नशे की लत छुड़ाने के बारे में मार्गदर्शन किया गया। एकात्मता सामाजिक शिक्षण मंडल के डॉ. विनोद गजघाटे सर ने पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सूत्रसंचालन की जिम्मेदारी शीतल गाडलिंग ने निभाई।
