Loading...

राजकुमारी प्रियकामा का शानदार एकपात्री रजत जयंती प्रयोग


नागपुर। गीत सौरभ एकेडमी की ओर से महारानी कैकयी के बचपन पर आधारित एकपात्री प्रयोग राजकुमारी प्रियकामा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विशेष बात यह रही कि यह कार्यक्रम का रजत जयंती प्रयोग था। गीत सौरभ एकेडमी की अध्यक्ष, लेखिका, कवयित्री उज्ज्वला अंधारे ने इसे प्रस्तुत किया। संहिता लेखन भी उज्ज्वला अंधारे का ही था।  


महारानी कैकयी के बचपन के बारे में जानने को दर्शक भी उत्सुक थे। इस प्रस्तुति में दर्शकों को नाट्य, संगीत और अभिनय का त्रिवेणी संगम देखने को मिला। उत्तरोत्तर रंग जमाने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था 'सोहम' ने किया था।  


प्रा. उज्ज्वला अंधारे को विजय बोरीकर ने हारमोनियम पर और धर्मेंद्र माहुरकर ने तबले पर अत्यंत सटीक संगत दी। यह कार्यक्रम सोहम सभागृह में संपन्न हुआ। माया कोंडलवाडीकर, मोहन सरवटे विशेष रूप से उपस्थित थे। सोहम के पदाधिकारी व सदस्य कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
समाचार 4307151816594569036
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list