Loading...

आसमान फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक शिविर का आयोजन


नागपुर। सामाजिक कार्यों में अग्रेसर सामाजिक संस्था आसमान फाउंडेशन द्वारा सेवाग्राम वर्धा में जरूरतमंद निराधार, गरीब, आत्महत्याग्रस्त किसानों के बच्चों के मार्गदर्शन हेतु तीन दिवसीय शिविर बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ.  शिविर का आयोजन आसमान फाउंडेशन वर्धा शाखा व आशा लर्निग सेंटर के सौजन्य से किया गया. शिविर में बच्चों को उपयोगी शैक्षिक व  मार्गदर्शनपर उपक्रम आयोजित किए गए. फाउंडेशन द्वारा शिविर में सम्मिलित बच्चों के तीन दिनों के भोजन, नाश्ता की व्यवस्था की गई. 


शिविर के सफल आयोजन हेतु फाउंडेशन के वर्धा शाखा प्रमुख श्याम चंद्रा, रामकृष्ण धकाते, दिलीप मसने, सचिन, अमर व आशा लर्निग सेंटरच्या प्रमुख नूतन माळवी द्वारा अथक परिश्रम किए गए. 
आसमान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रवि गिरहे, सचिव नरेश शेंडे, सहसचिव विभा विंचुरकर, दिनेश टेकाडे, मेघा गिरहे, डॉ साधना थोते, प्रमोद हेडाऊ, भास्कर मुलताईकर ने शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी है.
समाचार 8394585424934821348
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list