अंतरंग में हिंदी साहित्यकारों की जयंती- पुण्यतिथि एवं आम महोत्सव
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_271.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अंतरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिंदी के महान साहित्यकारों की जयंती एवं पुण्यतिथि, चलती फिरती लाइब्रेरी अंतर्गत पुस्तकों का आदान - प्रदान एवं आम महोत्सव तथा परिंदों के लिए पानी रखने हेतु मिट्टी के पॉट्स वितरित कर अच्छी पहल की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई । मुख्य अतिथि बिजी जॉर्ज जो नीरी मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल है का स्वागत अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शगुफ़्ता यास्मीन ने किया।
रेशम मदान तथा जिगिशा शाह ने सहयोग एवं आभार प्रदर्शन किया। माखनलाल चतुर्वेदी, सफ़दर हाशमी, अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध', पंडित सुधाकर चतुर्वेदी, सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय', सियाराम शरण गुप्त, फणीश्वर नाथ 'रेणु', राष्ट्र कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के जीवन तथा साहित्य पर चर्चा एवं कविताओं का पाठ हेमलता मिश्र मानवी, डॉ कामिनी शुक्ला, अलका देशपांडे, सुविधि जायसवाल, माधुरी यादव, माया शर्मा, सुषमा भांगे, आरती पाटिल आदि ने किया। पुष्प की अभिलाषा तथा एक तिनका कविता प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात अनूठी पहल, चलती - फिरती लाइब्रेरी में पुस्तकों का आदान-प्रदान श्रृंखला के अंतर्गत सखियों ने आपस में पुस्तकों का आदान प्रदान किया।
तत्पश्चात तपती गर्मी में दो बूंद पानी के लिए भटकते पंछियों की प्यास बुझाने हेतु मिट्टी के पॉट वितरित किए गए। आम महोत्सव अंतर्गत विविध प्रकार के आमों की प्रजातियों की जानकारी निरंजना गांधी, संतोष बुद्धराजा, प्रतिभा भोले, सरिता त्रिवेदी, किरण हटवार, सरिता लाकुड़कर, सुमन मेश्राम, अनीता गायकवाड़, सुषमा शर्मा, अर्चना चौरसिया आदि ने दी। अपने प्रभावी वक्तव्य में बिजी जॉर्ज ने निरंतर पढ़ने और निरंतर लेखन की आदत विकसित करने तथा प्रेम के आदान - प्रदान द्वारा दुनिया को सुंदर बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में सुमन अनेजा, नंदिनी सुदामल्ला आदि सखियां उपस्थित थी। साहित्य को समर्पित एक अच्छा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


