Loading...

विश्व की पहली दृष्टिहीन जलतरणपटू ईश्वरी पांडे सम्मानित


इंद्रधनु की 39वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न 

नागपुर। इंद्रधनु की 39वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा 26 अप्रैल को प्रार्थना भवन, शांतिनिकेतन कॉलोनी, कोतवाल नगर, नागपुर में सुबह 9 बजे शुरू हुई। सभा में सभी प्रमुख पदाधिकारी, संस्थापक सदस्य श्री रामचंद्र चेतानी, कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित थे। पहले गणपूर्ति के अभाव में सभा स्थगित की गई, और आधे घंटे बाद फिर से शुरू हुई।  


सबसे पहले संस्था की प्रार्थना, स्वागत गीत और फिर पदाधिकारियों के हाथों दीप प्रज्वलन हुआ। उसके बाद पिछली सभा के बाद स्वर्गवासी हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें प्रमुख रूप से संस्था के लिए कई वर्षों तक काम करने वाले पूर्व सचिव श्री मनोहर उरकुडे, कार्यकर्ता सौ. वनिता पाटील के नाम शामिल थे। सभा की सूचना का वाचन सचिव श्री दिलीप अलकरी ने किया। संस्था की अध्यक्षा सौ. कविताताई लंके ने प्रस्तावना रखी। उन्होंने उदाहरण सहित बताया कि संस्था के कुछ लाभार्थी आज उत्तम नागरिक बन गए हैं। इसी तरह दिव्यांगों को मदद मिलती रहे और संस्था का कार्य बढ़े, इसके लिए दान की जरूरत होती है, इसलिए खुले हाथ से दान देकर संस्था की मदद करें, ऐसा आवाहन उन्होंने किया।  

पिछली सभा का कार्यवृत्त वाचन, संस्था का बैलेंस शीट, आय-व्यय पत्रक व लाभ- हानि पत्रक का वाचन, ऑडिट रिपोर्ट का वाचन, वार्षिक बजट का वाचन हुआ। किसी को कोई प्रश्न हो तो पूछने की अनुमति दी गई। संस्था में कार्य करते हुए जिनकी आयु 75 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, ऐसे सदस्यों के कार्य का गौरव करते हुए उन्हें सम्मानपत्र प्रदान किया गया। इसमें संस्था की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती मालतीताई शास्त्री, कार्यकर्ता श्रीमती सुमनताई बारस्कर, कोषाध्यक्ष श्री लालासाहेब पाटील, फाउंडर मेंबर श्री रामचंद्र चेतानी, उपाध्यक्ष श्रीमती वसुधा साने, कार्यकर्ता सौ. सुमित्रा सांबरे, अध्यक्षा सौ. कविता लंके शामिल थीं। श्री चेतानी के हाथों सम्मानपत्र, शॉल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह दिया गया। विशेष रूप से जलतरणपटू कुमारी ईश्वरी पांडे के कार्य का गौरव करते हुए अध्यक्षा सौ. कविताताई लंके ने उसे शॉल, श्रीफल व नकद राशि भेंट देकर उसका भी सत्कार किया।  

विश्व की पहली दृष्टिहीन जलतरणपटू सत्रह वर्षीय कुमारी ईश्वरी कमलेश पांडे ने 06 अप्रैल 2026 को खतरनाक तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुष्कोडी (भारत) तक 29 किमी सागरी दूरी की समुद्रधुनी मात्र 11 घंटे 15 मिनट में सफलतापूर्वक पूरी कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। यह ऐतिहासिक अभियान फतह करने वाली ईश्वरी पहली दृष्टिहीन जलतरणपटू बनी।  

आभार प्रदर्शन, राष्ट्रगीत गायन व स्नेहभोजन से कार्यक्रम समाप्त हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराने का श्रेय भले ही सभी को जाता है, परंतु जगह-जगह ध्यान देकर काम पूरे करने की मेहनत अध्यक्षा कविताताई लंके ने की थी। प्रचंड गर्मी होने के बावजूद सदस्यों की अच्छी उपस्थिति थी। कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित और सुंदर ढंग से संपन्न हुआ।
समाचार 8258129581265683703
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list