कोरा कागज था ये मन मेरा... !
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_305.html?m=0
ज्येष्ठ मित्र मंडल का शानदार गीतों भरा नजराना
नागपुर। नगर की सुप्रसिद्ध व सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था ‘ज्येष्ठ मित्र मंडल’ के तत्वावधान में जरीपटका स्थित “मातेश्वरी भवन” में हिट्स ऑफ एस डी बर्मन का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने रखी। मंच संचालन मंडल की महिला प्रमुख डॉ संगीता दलवानी ने किया। प्रमुख रूप से उपस्थित मूलचंद दयारामानी, प्रेम खिलनानी, संजय थेटरे, विवेक मंगतानी का सत्कार पुष्पगुच्छ देकर संस्था के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा किया गया। पश्चात मंच सुप्रसिद्ध उद्घोषक डॉ मनोज सालपेकर की सुपुर्द किया। गायक कलाकारों में सागर जोशी, मंजरी वैद्य (अय्यर), सोनाली दीक्षित ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी।
'गोरा गोरा अंग नई ते, काँटों से खींच के ये आँचल, छोड़ दो आँचल, दिल का भंवर करे पुकार, गाता रहे मेरा दिल, शोखियों में घोला जाए, कोरा कागज था ये मन मेरा, तस्वीर से बिगड़ी हुई तकदीर, अच्छा जी मैं हारी चलो मान जाओ ना, मेरे सपनों की रानी, होंठों पे ऐसी बात' गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। की बोर्ड पर राजा राठौर व आनंद मास्टे, गिटार पर गौरव ताकसांडे, ऑक्टोपेड पर पवन भोयर, तबले पर मोरेश्वर दहासहस्त्र ने साथ दिया। अंत में आभार मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री लक्ष्मण पेशवानी, रमेश सचदेव, रमेशलाल आसनानी आदि ने अथक प्रयास किया। इस अवसर पर मनोहरलाल आहूजा, चुन्नीलाल चेलानी, कमल सावनानी, लक्ष्मी खिलनानी आदि काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। पश्चात केहर्षोल्लास साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी मंडल के सचिव लक्ष्मण पेशवानी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

