Loading...

नागपुर निर्मित 'संगीत मत्स्यगंधा' ने भोपाल के दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध


पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया निर्देशक प्रभाकर ठेंगडी का सत्कार

नागपुर/भोपाल। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) और बृहन् महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल में दर्शकों की भारी उपस्थिति के बीच ख्यातनाम नाटककार वसंत कानेटकर लिखित और प्रभाकर ठेंगडी निर्देशित, मध्य प्रदेश एज्युकेशन सोसायटी, नागपुर निर्मित 'संगीत मत्स्यगंधा' इस अमर नाट्यकृति का मंचन किया गया। इसके निर्मिती प्रमुख मोहन नाहातकर थे। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। उन्हीं के करकमलों से निर्देशक प्रभाकर ठेंगडी का सत्कार किया गया।  


दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की संचालिका आस्था कार्लेकर और सहायक संचालक दीपक कुलकर्णी की पहल पर प्रस्तुत मंचन का आयोजन किया गया था। बृहन् महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली के अध्यक्ष दिलीप कुंभोजकर का अत्यंत बहुमूल्य सहयोग इस मंचन को प्राप्त हुआ। मंडल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह के अवसर पर संगीत मत्स्यगंधा का मंचन किया गया था।  


पंडित जितेंद्र अभिषेकी की सुमधुर और लोकप्रिय धुनों से सजे तथा 'पराशर' की भूमिका में गुणवंत घटवाई और 'सत्यवती' - यामिनी पायघन, 'शंतनु' - मनीष मोहरील द्वारा गाए गए हर एक पद पर दर्शकों की जोरदार तालियां बज रही थीं। साथ ही मुकुंद वसुले का 'चंडोल' विशेष रूप से दिल जीत गया। यशवंत चोपडे ने 'धीवर' की भूमिका के साथ पूरा न्याय किया तथा 'प्रियदर्शन' की भूमिका में रौनक पळसापुरे भी खूब जंचे। प्रतिज्ञाबद्ध भीष्म को विनोद तुंबडे ने समर्थता से साकार किया। 


'अंबा' की भूमिका में रोहिणी मोहरील ने जान डाल दी। 'व्यास' की भूमिका में मंथन उकंडे द्वारा गाया गया अंतिम पद दर्शकों के मन में बस गया। भास्कर पिंपळे और हर्षद पायघन की संगत ने रंग जमा दिया।  
इसके अलावा सतीश काळबांडे का नेपथ्य, अनिल इंदाने का पार्श्वसंगीत, ऋषभ धापोडकर की प्रकाश योजना, लालजी श्रीवास की रंगभूषा सभी नाटक के अनुरूप होने के कारण संगीत मत्स्यगंधा दर्शकों की स्मृति में दीर्घकाल तक रहेगा, ऐसा विश्वास नाटक के निर्माता मोहन नाहातकर ने व्यक्त किया।
समाचार 86890950082102591
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list