फेयरवेल कार्यक्रम उत्साह, भावनाओं और यादगार पलों से भरा रहा
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_53.html
नागपुर। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सीनियर छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। यह फेयरवेल कार्यक्रम उत्साह, भावनाओं और यादगार पलों से भरा रहा, जहां जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए अनमोल क्षणों को साझा किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत, कविता पठन,और नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। जूनियर छात्रों ने सीनियर्स के लिए विशेष वीडियो और स्लाइड शो प्रस्तुत कर उनकी यादों को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर कई छात्र भावुक हो उठे।
मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक हिमांशु लोखंडे, तथा ए पी अमन सर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने छात्रों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी।
सीनियर छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में बिताए गए दिन उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और यादगार क्षण रहेंगे। उन्होंने अपने जूनियर्स को मार्गदर्शन देते हुए मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में “मिस्टर फेयरवेल के लिए प्राक्षिक और मिस फेयरवेल के जीतु महेन्द्रु का चयन किया गया तथा सभी सीनियर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विदाई के इस भावुक क्षण में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में सफलता की कामना की।कार्यक्रम के सफलतार्थ अभिजीत लायचा, काजलउके, लकी सरगम,दिव्यता ढोले, प्रियंका वाघमारे, अक्षता चौधरी, समिक्षा चौधरी, गायत्री विंचुरकर, प्रियंका तायड़े,स्वाती कन्नाके, ज्योती ठाकुर, शालीनी खांडे, प्रद्युमन टिमप्रमवार अब्दुल अमानी कुरेशी ने परिश्रम किया
