अंतरंग में फागुन - चैत्र के संगम पर परिचर्चा एवं काव्यपाठ तथा उल्टा - पलटा
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_58.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम 'अंतरंग महिला चेतना मंच' के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 'फागुन - चैत्र के संगम पर परिचर्चा एवं काव्यपाठ तथा उल्टा - पलटा एवं हिंदी के महान कवियों की कविताओं का पठन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी अरोड़ा जो समाज सेविका है, का स्वागत अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। शालिनी जी ने अपने वक्तव्य में समाज सुधार में नई पीढ़ी को संस्कार देना, महिलाओं को अपने अंदर छुपी कलाओं का उपयोग कर आर्थिक रूप से सक्षम रहकर स्वस्थ तथा खुश रहकर परिवार तथा समाज के प्रतिजिम्मेदारी का निर्वहन करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संयोजन एवं शानदार संचालन अंतरंग संयोजिका शगुफ़्ता यास्मीन ने किया। रेशम मदान ने सहयोग किया। आभार प्रदर्शन जिगिशा शाह ने किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र 'फागुन - चैत्र संगम' परिचर्चा में माधुरी राउलकर , सुषमा भांगे, उमा हरगन, निर्मला पांडे, कामिनी शुक्ला, पुष्पा पांडे, संजीता गुप्ता, सारिका विजयवर्गीय एवं रजनी कौशिक ने महान साहित्यकारों जैसे महादेवी वर्मा, भवानी प्रसाद मिश्रा और अज्ञेय पर काव्यपाठ और परिचर्चा हुई।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में 'फागुन चैत्र का संगम' में वेशभूषा और काव्य पाठ हुआ। जिसमें धूलिवंदन , होली, गुड़ी पड़वा, रमज़ान ईद और रामनवमी पर चर्चा हुई। संपा सिंह, अमिता शाह, रितु आसई, रश्मि मिश्रा, माया शर्मा, चंद्रकला भरतीय, भारती रावल, माया शर्मा, नंदिनी सुदामल्ला, शारदा मिश्रा, विमला कल्याणी आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में 'कुछ हटकर उल्टा पुल्टा' में जोड़ियों में ब्लैक एंड व्हाइट में अमिता शाह, शारदा परांजपे, घूंघट और मॉडर्न में सरिता लाकुड़कर, सुविधि जयसवाल, सुषमा शर्मा, अर्चना चौरसिया, अनीता गायकवाड, किरण हटवार आदि सहभागी रहे। पुराने नए में संतोष बुद्धिराजा, विधि ग्वालानी शामिल रहे और 'अशी बाई कुरूप मी' में प्रतिभा भोले, माधुरी यादव आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सरिता त्रिवेदी, लक्ष्मी वर्मा, छोबी चक्रवर्ती, ममता परिहार, छाया जायसवाल, अनीता गुप्ता, नंदा वजीर, शशि कथाले, ममता सिंह, ज्योति राठी, कामिनी शुक्ला आदि सखियां उपस्थित थीं।


