डॉ. आंबेडकर कॉलेज के छात्रों को ओलंपियाड परीक्षाओं में मिली सफलता
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_65.html?m=0
जीते कई गोल्ड मेडल
नागपुर। डॉ.आंबेडकर कॉलेज, दीक्षा भूमि के छात्रों ने विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। आईईओ में निहाल एन. मांडवगाडे, दीपाली एस. राठौड़, लालन आर. धोते और राजवीर ए. सोमकुंवर ने स्कूल स्तर पर 'गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस' और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। एनएसओ में मोहम्मद अमनरजा शेख, जुहिली एस. भास्कर, मोहन आर. मट्टापार्थी और किंजल बी. बिस्वास ने स्कूल स्तर पर 'गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस' और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
आईएमओ में निहाल एन. मांडवगाडे, चतुर्थी एस. लाखे, मोहन आर. मट्टापार्थी और प्रशिक जे. भगत ने स्कूल स्तर पर 'गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस' और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। कॉलेज के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई, सचिव डॉ.सुधीर फ़ुलझेले, प्राचार्या डॉ. दीपा पान्हेकर, उप प्राचार्य श्रीमती हर्षा बोरकर और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।
