Loading...

अपराधशास्त्र व सुधारात्मक प्रशासन पुस्तक का विमोचन


नागपुर। रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. केदारसिंह चंदनसिंह रोटेले के हाथों 08 अप्रैल 2026 को ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर में आठवले समाज कार्य महाविद्यालय, भंडारा के अपराधशास्त्र विभाग प्रमुख  डॉ. नंदकिशोर भगत एवं ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर की अपराधशास्त्र की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रचना धड़ाडे द्वारा लिखित पुस्तक 'अपराधशास्त्र व सुधारात्मक प्रशासन' का विमोचन संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर नेशनल लेवल क्लाइमेट चेंज एंड यूथ कॉनक्लेव 2026 ऑन एंपावरमेंट यूथ फॉर क्लाइमेट एक्शन का आयोजन भी किया गया था। इस अवसर पर महाराष्ट्र टाइम्स के संपादक श्री मनोज मोहिते, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन, चिल्ड्रन एंड यूथ डेवलपमेंट के राजेश मालवीय, ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर के प्राचार्य डॉ. महेन्द्रकुमार मेश्राम, कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, कामठी की प्राचार्य डॉ. रुबीना अंसारी तथा विविध महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित थे। 
समाचार 3032836701369300772
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list