Loading...

'काळीजफूल' को महाराष्ट्र साहित्य परिषद वारणा नगर शाखा का प्रथम पुरस्कार


नागपुर। लेखिका वर्षा किडे कुलकर्णी के ललित लेख- संग्रह 'काळीजफूल' को महाराष्ट्र साहित्य परिषद वारणानगर शाखा के संकीर्ण विभाग में राज्यस्तरीय साहित्य प्रथम पुरस्कार से विधायक डॉ. विनयरव कोरे के हाथों सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार महाराष्ट्र साहित्य परिषद वारणानगर शाखा और वारणा विभाग सत्कार्य संवर्धन मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। 

मंच पर जीवनगौरव पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार लवटे, शिवाजी विश्वविद्यालय (कोल्हापुर) के पूर्व परीक्षा विभाग प्रमुख डॉ. बी.एम. हिर्डेकर, वारणा सत्कार्य संवर्धन मंडल के विश्वस्त के.एम. वाले, मसाप वारणानगर शाखा के कार्यवाह के.जी. जाधव, साखर कारखाना उपाध्यक्ष प्रतापराव पाटील, व्यवस्थापकीय अध्यक्ष विश्वेश कोरे आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम संसद भवन की प्रतिकृति वाले भव्य शेतकरी भवन में रविवार, 5 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ। पुरस्कार में शाल, सुंदर फ्रेम किया सम्मानपत्र, ₹3000 का चेक और ग्रंथ भेंट शामिल थे। ‘काळीजफूल’ को यह चौथा पुरस्कार है। इससे पहले इसे शिवाबाबा प्रतिष्ठान, नाशिक (प्रथम), महाराष्ट्र साहित्य परिषद, सोलापुर (प्रथम) और सार्वजनिक वाचनालय, कल्याण-मुंबई (प्रथम) से सम्मानित किया जा चुका है।
समाचार 4808327345603707531
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list