Loading...

शंकर मुनी का प्रेरणादायक प्रयास : योगेश्वर शिव कुमार शास्त्री मुनि महराज की कृतियों को दे रहे हैं अमरता


नागपुर/मुजफ्फरपुर। स्पीकर चौक निवासी शंकर मुनी का कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा बन चुका है। उनकी निस्वार्थ सेवा और योग के प्रति समर्पण ने उन्हें समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। शंकर मुनी, जिनका उद्देश्य योगेश्वर शिव कुमार शास्त्री मुनि महराज के जीवन और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाना है, उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण सराहनीय है।

योगेश्वर शिव मुनि महराज, जिनकी सम्पूर्ण जीवन यात्रा योग के प्रचार-प्रसार में समर्पित रही, ने समाज के कल्याण के लिए अनेकों पुस्तकें लिखीं। इन पुस्तकों के माध्यम से उन्होंने योग के महत्व को उजागर किया और निरोग जीवन जीने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया।

शंकर मुनी इन कृतियों और व्यक्तित्व को जीवित रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाकर इनकी पुस्तकों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल योगेश्वर शिव मुनि महराज की कृतियों को अमर कर रहा है, बल्कि समाज में एक जागरूकता भी फैला रहा है, जिससे लोग स्वस्थ और सुखमय जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। शंकर मुनी का यह कार्य निश्चित रूप से समाज के कल्याण और योग के महत्व को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनके इस प्रयास को हर किसी को सम्मान देना चाहिए, जो समाज की भलाई के लिए तत्पर हैं।
समाचार 1017279934811637507
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list