विजयिनी सखियों ने केन होप फाउंडेशन को अर्थिक सहयोग दिया
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_81.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम आशीष पल -35 के अंतर्गत विजयिनी सखियां किंग्सवे हास्पिटल के आंकोलॉजिस्ट तथा केन होप फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. सौरभ प्रसाद तथा श्रीमती सुनीता दुबे से मिलने पहुंची किंग्सवे अस्पताल तथा डॉ. सौरभ प्रसाद ने महिलाओं से जुड़ी विविध प्रकार की स्वास्थ्य से जुड़ी लापरवाहियां तथा ब्रेस्ट कैंसर से बचाव पर मार्गदर्शन किया तथा केन होप फाउंडेशन के अंतर्गत कैसे जरूरतमंद मरीजों की सेवा प्रदान की जाती है हमसे सांझा किया।
विजयिनी सखियों ने 5100/- की सहयोग राशि केन होप फाउंडेशन को प्रदान किया।
कार्यक्रम संयोजिका थी विजयिनी सुनीता अनेजा तथा विजयिनी रूबी दास साथ निभाया विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी मनीषा सराफ़,विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी दीप्ति चाचरा, विजयिनी डॉ. सुषमा नितनवरे, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी नीरज जैन ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया। सहयोग प्रदान करने के लिए डॉ. सुनीता दुबे का विशेष आभार।

