Loading...

डॉ. टुरकर चाइल्ड केयर एंड फैमिली क्लिनिक का उद्घाटन


नागपुर। डॉ. उदय बोधनकर, कार्यकारी निदेशक- COMHAD-UK ने उद्घाटन के पश्चात विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. टुरकर चाइल्ड केयर एंड फैमिली क्लिनिक के उद्घाटन का सम्मान प्राप्त होना मेरे जीवन का अत्यंत हृदयस्पर्शी और अविस्मरणीय क्षण है। 


डॉ. पल्लवी टुरकर द्वारा स्थापित यह केंद्र केवल एक क्लिनिक नहीं है- यह ममता का स्पर्श, विश्वास का आधार और मासूम बाल मुस्कानों को संजोने वाला एक पावन स्थल है। हर नन्हे चेहरे पर खिलती स्वस्थ मुस्कान और हर अभिभावक के मन में बसने वाली निश्चिंतता- यही इस सेवाभावी यात्रा की सच्ची पूंजी बने।

डॉ. पल्लवी टुरकर एवं उनके परिवार द्वारा आरंभ किया गया यह सुंदर सेवायज्ञ अनेक लोगों के लिए आशा, सहारा और नवजीवन का दीपस्तंभ बने- इसी हार्दिक प्रार्थना के साथ।आपकी आगे की यात्रा सेवा, समर्पण, करुणा और अनगिनत आशीर्वादों से आलोकित होती रहे।
समाचार 7275498813233946110
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list