Loading...

साहित्यिकी में कवियों ने पढ़ी एक से बढ़कर एक कविताएं


नागपुर विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी में कविसम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रशांत भुसारी का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर संयोजक आदेश जैन, हेमलता मिश्र मानवी और शादाब अंजुम ने किया।कार्यक्रम का संचालन आदेश जैन ने किया। सम्मेलन में समन्वयक डॉ सागर खादीवाला ने कविता कैसे लिखनी चाहिए इस विषय पर मार्गदर्शन किया साथ ही अपनी स्वरचित लघु रचना पढ़कर सभी का दिल जीत लिया।


सम्मेलन में तनहा नागपुरी, माधुरी राउलकर, धृति बेडेकर, मजीद बेग मुगल, रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे, गुलाम मो.खान आलम, जयप्रकाश  सूर्यवंशी, लता तितरमारे, भाऊराव मुले, दीपक गुप्ता, अशोक डोलस, ऊषा देवलकर, विवेक असरानी, नीलम शुक्ला, डॉ राम मुले, धृति बेडेकर, आराधना शर्मा, हफीज शेख नागपुरी, अयूब शफक भिवंडी, सईद हजरत, एड अमानी कुरैशी, सीमा मिश्रा, अंजुम ऊरूज, चंद्रकला भरतीया, सारिका विजयवर्गीय, राजीव गायकवाड़, अमिता शाह, हेमलता मिश्र मानवी, निशांत पाटिल आजाद, तरुण श्रोत्रिय, शिवानी सिंह, गौरी तायडे, सुदीप्ता बनर्जी, शिवराम, शरद कांबले, सुषमा शर्मा, अरुणा महेंद्र आदि ने विभिन्न विषयों एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। 

प्रमुख अतिथि प्रशांत भुसारी ने सभी की कविताओं की समीक्षा के साथ साथ संस्था के  उपक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में सुनील तिवारी, विजय तिवारी, माया शर्मा, अनिता गायकवाड़, बेगड़े आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई। सह संयोजिका हेमलता मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार 192423266630540314
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list