अस्तित्व फॉउंडेशन व्यक्तिमत्व विकास शिबीर का समापण
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_18.html
नागपुर। अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा दि 9 मई 2026 से आयोजित व्यक्तिमत्व विकास, संस्कार एवं योग शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर में बच्चों को अच्छे संस्कार, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कहानियाँ, खेलकूद, योगाभ्यास तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित विविध गतिविधियों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर का संचालन सौं मंजु प्रकाश हेडाऊ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
दिनांक 10 से 16 तक प्रथम सत्र मे पतंजली योग समितीके योग शिक्षक श्री प्रशांतजी जीभकाटे इनके मार्गदर्शन मे योगेशजी आकरे, केदारजी शाहू एवं योग शिक्षिका श्रीमती चित्रा हस्तक, आशुताई भोयर, बबिता टांगळे, हृतिका कराडकर द्वारा दैनंदिन विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम, कपालभाती, सूर्यनमस्कार एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों प्रशिक्षण देकर प्रात्यक्षिक कर विद्यार्थियों से अभ्यास करवाया | साथ ही साथ बच्चों से मनोरंजक गीतों के साथ योगासन एवं व्यायाम की गतिविधियाँ करवाई गईं, जिससे शिविर में उत्साह एवं आनंद का वातावरण बना।
योग सत्र के साथ ही हर रोज दुसरे सत्र मे बौद्धिक विकास से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसके माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्व बच्चों को सरल तरीके से समझाया। जिसमे 10 मई को शिलाताई कोहळे ने शिक्षा का महत्व और अपने सपनो को साकार करणे के लिये कडी मेहनत का महत्व समझाया | 11 मई को संचालिका मंजु हेडाऊ ने संस्कार एवं दैनंदिन व्यवहार प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से बच्चों को अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्य, अनुशासन, प्रेम एवं एकता का महत्व समझाया। 12 मई को सामाजिक कार्यकर्ता तुषार देवगडे ने भारत के महान राष्ट्रपुरुष एवं क्रांतिकारी योद्धाओ के इतिहास के बारे मे बताया और देशभक्ती का दीप जलाया,
13 मई को वरिष्ठ पत्रकार श्री देवनाथ गलांडे सर ने “डिजिटल मीडिया के अवसर, फायदे एवं चुनौतियाँ” 14 मई को सीमा सावरकर ने गुड टच बॅड टच के बारे मे जाणकारी देकर लाडकीयोको आजकी सामाजिक परिस्थिती से अवगत कराया| 15 मई को होमेश पखाले ने विद्यार्थियों को महाराष्ट्र के सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं रोहित नंदनवार ने राजनीतिक दल एवं गणित विषय पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन दिया।
16 मई को प्रतिदिन की भांति योग सत्र के बाद विद्यार्थियों में आपसी प्रेम, एकता एवं सौहार्द की भावना विकसित करने हेतु विशेष “डब्बा पार्टी” का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने आनंदपूर्वक सहभाग लिया।
17 मई 2026 को समारोप समापन दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत एवं मान्यवरों को पुष्प अर्पित कर गरिमामय वातावरण में किया गया। समापण कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश संत, मुख्य अतिथी दलितकुमार निमजे, सचिव प्रमोद हेडाऊ, विशेष रूप से प्रशांत जीभकाटे एवं योग शिक्षक टिम, संचालिका मंजु प्रकाश हेडाऊ इनके उपस्थिती मे संपन्न हुआ | कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं मान्यवरों का संस्था की ओर से स्वागत किया गया।
इसके पश्चात बच्चों ने शिविर में सीखे गए योग प्रात्यक्षिक एवं विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रतिभा आधारित प्रस्तुतियों का सुंदर प्रदर्शन कर सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। विशेष अतिथियों के हस्ते विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं शिक्षा साहित्य का वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों ने बच्चों को व्यक्तिमत्व विकास, बाल संस्कार एवं योग शिविर के महत्व के बारे में प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।
अस्तित्व फाउंडेशन के इस शिविर को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं, योग शिक्षकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था द्वारा सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर राजेशजी संत, प्रमोद हेड़ाऊ, गणेश हेड़ाऊ, रोहित नंदनवार, आकाश पखाले, संजय हेड़ाऊ, जयदेव हेड़ाऊ, रूपाली गोखे, मंजू हेड़ाऊ, सोनाली हेड़ाऊ, सोनू टिक्सस, कावेरी हेड़ाऊ, प्रीति हेड़ाऊ, अंश हेड़ाऊ, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यारतीयो के पालक उपस्थित रहे।


