अस्तित्व फॉउंडेशन की ओरसे दंत चिकित्सा शिबीर का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_19.html?m=0
नागपुर। अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से कुंदनलाल गुप्ता नगर हनुमान मंदिर में आज निःशुल्क दंत जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शासकीय दंत अस्पताल से आए अनुभवी डेंटल डॉक्टरों द्वारा क्षेत्र के नागरिकों की दांतों की जांच की गई तथा आवश्यक उपचार एवं मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया गया।
शिविर में लोगों ने भाग लेकर अपने दांतों की जांच कराई। डॉक्टरों ने लोगों को दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने तथा दांतों से संबंधित बीमारियों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों एवं बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को समय पर उपचार एवं जागरूकता मिलती है।
शिबीर का आयोजन अस्तित्व फॉउंडेशन की संचालिका एवं हर फॉउंडेशन की सीमा सावरकर के मार्गदर्शन मे किया गया| शासकीय दंत महाविद्यालय व रुग्णालय नागपूर की सामाजिक दंत विभाग के असिस्टंट प्रोफेसर सीनियर डॉक्टर नुपूर कोकणे एवं उनकी टीम द्वारा दंत चिकित्सा एवं उपचार किया गया।
आयोजन समिति द्वारा सभी डॉक्टरों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम मे संजय हेड़ाऊ, गणेश हेड़ाऊ, रोहित नंदनवार, आकाश पखाले, सोनू हेड़ाऊ, रूपाली गोखे, कावेरी हेड़ाऊ, प्रीति हेड़ाऊ, अजय पराते आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

