कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_868.html?m=0
नागपुर। शिको काई कराटे - डो इंटरनेशन इंडिया, महाराष्ट्र, नागपुर व वास्का नागपुर द्वारा कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन तथागत बुद्ध विहार, हिवरी नगर, नागपुर में किया गया। जिसमें कराटे खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। परीक्षा शिहान मीनानाथ भोकारे (शिको काई महाराष्ट्र सचिव) सेंसाई किरण यादव (विदर्भ प्रमुख) सेंसाईं विनोद डाहारे, साहिल पाटिल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाडी प्रयाग शेंडे , तेजस माटे, (ब्लैक बेल्ट शोदान) अंश वार्जुरकर (ब्राऊन बेल्ट), निखिल चांदेकर , जय बोधारे, (ब्लू बेल्ट), श्रावणी अडीकने, अयान देशभ्रतर, रेहान सिंग (ग्रीन बेल्ट), लवीश मेश्राम, नमामि गजभिये (ऑरेंज बेल्ट), अंशुल शेटे, समर्थ मस्के, अर्चित शेटे, अर्णव दड़मल, दिव्यांश धोटे, सिद्धि गज़भिए, आरोही मेश्राम, नाव्या चौधरी, मनस्वी दड़मल, प्रियांशी कांबले, आरव मंडपे, (येलो बेल्ट) सभी ने अपनी प्रतिभा दिखा कर बेल्ट परीक्षा पास की।
सभी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व कराटे मुख्य प्रशिक्षक सेंसाईं किरण यादव तथा सभी सहप्रशिक्षक सेंसाई आंचल राऊत, अर्पित जामगड़े, तेजश माटे, जयेश पाटिल, प्रयाग शेंडे, प्रतीक बाड़ेपूछे को दिया।