जीरो से हीरो : कभी अंग्रेजी में फेल हुए, आज हैं देश के लाखों छात्रों के चहेते इंग्लिश गुरु
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_310.html
नागपुर/मुजफ्फरपुर। बिहार के मधुबनी (झंझारपुर) के रहने वाले आर.के. मेहतो की कहानी हर उस युवा के लिए मिसाल है जो मुश्किलों से हार मान जाता है। कभी आर्थिक तंगी और पिता की बीमारी के कारण 10वीं में अंग्रेजी में फेल होने वाले मेहतो जी ने हालात के आगे घुटने नहीं टेके। परिवार चलाने के लिए उन्होंने टायर पंचर बनाने और बिजली की दुकान पर काम करने जैसे छोटे-मोटे काम भी किए। लेकिन दिल में कुछ कर गुजरने की चाह थी। दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और जिस अंग्रेजी से कभी मात खाई थी, उसी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया!
आज का मुकाम : पिछले 12 वर्षों से दिल्ली में हजारों छात्रों का भविष्य संवार रहे आर.के. मेहतो आज Rojgar with Ankit और Banking by Rojgar with Ankit जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर अंग्रेजी के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में से एक हैं। यह कहानी सिखाती है कि असफलता अंत नहीं, बल्कि संघर्ष के दम पर एक नई और शानदार शुरुआत का जरिया है।