विजयिनी सखियों ने तैंतीस दीप दान श्रीहरी के चरणों मे अर्पित किया
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_452.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला मे उपक्रम सौभाग्यपूर्ण पल शुभांक (9)(148) (163) के अंतर्गत भक्त गुरू पुष्य नक्षत्र के उपलक्ष्य में सखियों ने सत्यनारायण मंदिर स्थित श्री हरी विष्णु भगवान तथा माता लक्ष्मी की पूजन अर्चना की तथा एक जैसी पारंपरिक पोशाक मे तुलसी की लकड़ी का पीले रंगों से सजीत तैंतीस दीप दान श्रीहरी के चरणों मे अर्पित किया तथा माता तुलसी का गन्ने का रस अर्पित किया।
इस सौभाग्यपूर्ण पल को सफल बनाने हेतु विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी एकता खत्री,विजयिनी सुनीता सिंह, विजयिनी राजश्री वाघेला, विजयिनी राजलक्ष्मी मुरलीधरन, विजयिनी रूपल वाघेला, विजयिनी हिना वाघेला, विजयिनी मनीषा चौधरी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। सत्यनारायण मंदिर के पदाधिकारियों विशेष आभार सहयोग प्रदान करने के लिए।
