Loading...

आर.एस.टी. कैंसर हॉस्पिटल, नागपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन


नागपुर। आर.एस.टी. कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, नागपुर द्वारा 30 मई 2026 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनजागरूकता रैली एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, जिसके पश्चात श्री श्रीरंग गणेशे द्वारा क्षेत्रीय कैंसर आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण किया गया।  प्रस्तुतीकरण में क्षेत्र में तंबाकूजनित कैंसरों के बढ़ते बोझ पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद डॉ. प्रशांत सोमकुवर ने तंबाकू से संबंधित कैंसरों पर विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा तंबाकू त्याग के महत्व पर जोर दिया।


कार्यक्रम के स्वागत भाषण में कैंसर रिलीफ सोसायटी के सचिव अनिल मालवीया ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों से दूर रहना चाहिए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), एओआई एवं एचएनएस विदर्भ शाखा, एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेस, ऑप्येल्मोलॉजिकल सोसायटी नागपुर, श्री आयुर्वेदिक कॉलेज, लायंस क्लब ऑफ मेडिकोस नागपुर, लायंस क्लब ऑफ नागपुर हेल्थ सिटी, स्नेहांचल पेलिएटिव केयर सेंटर, हेडगेवार ब्लड बैंक, नागपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी (NOGS), इंडियन डेंटल एसोसिएशन, इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स, एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फैकल्टी तथा एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स, नागपुर का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अनिरुद्ध देवके, डॉ. उदय बोधनकर, डॉ. चेतन शेलोटकर, डॉ. जय छांगाणी, डॉ. दिशा मेथवानी, डॉ. अनुराधा रिधोलकर, डॉ. वीरल शाह, डॉ. बृजेश मिश्रा, डॉ. अनिरुद्ध वाघ, डॉ. माधुरी गावंडे, डॉ. पूनम हुड़िया, डॉ. पूजा कन्ठावार, डॉ. आसिफ खुरैशी तथा डॉ. दीपा जहांगीरदार उपस्थित थे।  इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सेठ, कैंसर रिलीफ सोसायटी के कोषाध्यक्ष सुरेश केवालरमानी भी उपस्थित थे। 

इनके साथ विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, चिकित्सकगण एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आईएमए नागपुर के अध्यक्ष डॉ. सचिन गाथे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाए और लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. (प्रो.) प्रशांत जोशी, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम्स नागपुर ने कहा कि लगभग प्रत्येक दस मृत्यु में से एक मृत्यु तंबाकू सेवन से संबंधित होती है। उन्होंने तंबाकू नियंत्रण हेतु कोटपा (COTPA) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण कैंसर विजेताओं (Cancer Survivors) का सम्मान रहा। उनके साहस, संघर्ष और प्रेरणादायी जीवन अनुभवों ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. प्रशांत सोमकुवर द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन तथा तंबाकू नियंत्रण एवं जनजागरूकता को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया। डॉ. बी. के. शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन एवं संचालन किया गया।
समाचार 7332876784660950008
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list