बच्चों के आहार में विटामिन और प्रोटीनयुक्त भोजन देना चाहिए : डॉ. प्रशांत नागराले
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_926.html
उभरते सितारे मे 'खेल और स्वास्थ्य'
नागपुर। सामान्यतः खेल के प्रति सभी अभिभावकों के मन में एक भ्रांति होती है। खेल मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं। जिसमें, रनिंग, जंपिंग एंड थ्रोइंग प्रमुख है। इन तीनों के रूल्स एंड रेगुलेशन करके अलग-अलग नाम किए गए हैं। और आप जो मंच पर परफॉर्म करते हो, इसे परफार्मिंग आर्ट कहा जाता है। माता-पिता ने बच्चों के टिफिन में, आहार में विटामिन और प्रोटीनयुक्त भोजन देना चाहिए। जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। यह विचार डॉ. प्रशांत नागराले ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखें।
विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'खेल और स्वास्थ्य' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे वीएनआईटी के फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के विभाग प्रमुख डॉ. प्रशांत एस. नागराले जी उपस्थित थे। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी ने स्वागत वस्त्र देकर किया।
तत्पश्चात, सभी बच्चों ने भी 'खेल और स्वास्थ्य' विषय पर सुंदर विचार रखते हुए शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, सुकन्या तरार ने 'मेरे ख्वाबों में जो आए', विधी कृपलानी ने 'आ चल के तुझे', देवांशी पटनायक ने 'इन आंखों की मस्ती के', त्रिशिका वाघमारे ने 'रुपेरी वाळूत', जिनीषा भोजवानी ने 'अजीब दास्तां है यह', आदित मिंज ने 'ए मेरी जोहरा जबी', राम बागल ने 'तेरी दीवानी' जैसे शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। नन्हे, श्री बागल ने शानदार नृत्य कर सबको प्रभावित किया।
बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ एसपी तिवारी, प्रीति बागल, हीर कृपलानी, देवस्मिता पटनायक, गीता सुरेश मिंज, संगीता जवाहर तरार, मीनाक्षी केसरवानी, सीमा लूहा, शिवानी लूहा, राहुल गुप्ता, विलास मोहरकर, मोहन खन्ना, सुमेध हूमने, गणेश सिंह ठाकुर, वैशाली मदारे आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रशांत शंभरकर ने किया। तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।


