विजयिनी के पाँचवे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाटर कुलर का सहयोग प्रदान किया
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post.html
नागपुर। विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था के अंतर्गत, पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में उपक्रम आशीष पल 36 - के अंतर्गत, विजयिनी के पाँचवे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 51000/- की लागत से वाटर कुलर का सहयोग प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो की विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विनोद माहेश्वरीजी की स्मृति को समर्पित किया गया।
इसका उद्घाटन नगर सेविका साधनाताई बरडे, दर्शिनी धवड, विक्रम ग्वालबंशी के शुभ हस्ते संपन्न किया गया। इस कार्य की मुख्य संयोजिका थी विजयिनी एकता खत्री एवं सुनीता अनेजा तथा साथ निभाया विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी नीरज जैन, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी ममता तिवारी, विजयश्री रूबी दास, मीना यादव, विजयिनी दीप्ति चाचरा, विजयिनी मनीषा मोढ़ सराफ़, विजयिनी सरिता श्रीवास्तव, विजयिनी राजलक्ष्मी मुरलीधरन


