आई एस एस एस जलगांव महिला टीम ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_11.html
नागपुर/जलगांव। आई एस एस एस, जलगांव महिला टीम ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधों रोपण किया , वृक्षों की देखरेख और पर्यावरण की देखरेख और बचाने का संकल्प किया,अध्यक्ष भाविका खानचंदानी, कार्याध्यक्ष शोभा पारवानी ने बताया इस अवसर पर प्रत्येक घर के बाहर कम से कम एक झाड़ लगाने का संकल्प किया।
जलगांव में अलग अलग क्षेत्रों में करीबन महिला टीम ने 500 झाड़ लगाये, महिला टीम में आईएसएसएस जलगांव महिला समूह को की अध्यक्ष भाविका खानचंदानी, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा परवानी, उपाध्यक्ष हर्षा केसवानी, रमा जेवलानी, संगीता कटारिया, किरण तलरेजा, काजल कवना, हर्षा चावला, आशा आयदासानी, मीना बालानी और शिना, इन सभी ने सहयोग दिया।
