गोस्वामी कुंजबिहारी ने कर दिया मंत्रमुग्ध
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_118.html
पंढरपुर यात्रा ने धूम मचा दी
नागपुर। गोपीनाथ लालजी सेवक संस्था के तत्वावधान में गोलोकवासी जगतगुरु 1008 गोस्वामी प्रीतमलाल महाराज के निर्वाण दिवस पर बरसी उत्सव का आयोजन वर्धमान नगर स्थित पंजाब सेवा समाज के तत्वावधान में किया गया जिसमें विशेष रूप से हरिद्वार से पधारे गोस्वामी कुंजबिहारी ने अपने सरस प्रवचनों और भक्तिगीतों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। आरंभ में हवन-पूजन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में परिजनों ने हिस्सा लिया। अपने प्रवचन में गोस्वामी ने कहा कि इस कलयुग में हरिनाम ही सहारा है। उन्होंने नौतपा में नौ प्रकार की भक्ति का सुंदर वर्णन किया।
महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्होंने विट्ठल विट्ठल का सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद पंढरपुर यात्रा की प्रस्तुति पर श्रध्दालू झूम उठे। इसी यात्रा को भजनों के माध्यम से बरसाना और वृंदावन ले गए। भजनों की तो उन्होंने झडी लगा दी। उनके कर्णप्रिय भजनों ने भावविभोर कर दिया। इनमें मन भूल मत जाना कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो, हे कृष्ण गोविंद हरे मुरारे आदि का समावेश रहा। श्रध्दालुओं ने मोतियों की मालाओं से उनका स्वागत किया।
