Loading...

संगीत और शिक्षा के अनमोल प्रहरी हैं गौरव ज्ञान


नागपुर/मुजफ्फरपुर। श्री मोहन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरा के संगीत शिक्षक गौरव कुमार "गौरव ज्ञान" अपनी सांगीतिक साधना और शिक्षण कार्य के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। मुजफ्फरपुर जिले के कपरपुरा गांव निवासी गौरव ज्ञान ने संगीत की शिक्षा विभिन्न गुरुओं से प्राप्त की तथा पद्मभूषण उस्ताद राशिद खान साहब के शिष्य बनने का गौरव भी हासिल किया।

संगीत को साधना मानने वाले गौरव ज्ञान ग़ज़ल, भजन, ठुमरी एवं उपशास्त्रीय संगीत के कुशल साधक हैं। वर्तमान में वे श्री मोहन उच्च विद्यालय सिमरा में विद्यार्थियों को संगीत के साथ-साथ अनुशासन, धैर्य और निरंतर अभ्यास का महत्व भी सिखा रहे हैं। उनकी उपलब्धियाँ क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। उनके पोषण क्षेत्र के विद्यालय के स्थानीय युवा लेखक कुमार संदीप ने कहा कि गौरव ज्ञान जैसे संगीत साधक समाज की अनमोल निधि तुल्य हैं, इन्होंने कहा कि गौरव ज्ञान मेरे गांव के विद्यालय में है यह मेरे गांव के विद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है।
समाचार 2419834653781384469
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list