Loading...

नगर के प्रत्येक इलाके में बने योग भवन


योग दिवस पर वक्ताओं ने रखी मांग

नागपुर। योग संपदा जरीपटका वर्ग समूह तथा साधना सहकारी बैंक लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जरीपटका में साधना सहकारी बैंक के परिसर में अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के शुभ हसते दीप प्रज्वलन कर पूज्य स्वर्गीय गुरु जनों श्री जनार्दन स्वामी महाराज वामन राव मोडघरे, हरुमल अभीचंदानी, श्हरिभाउ मेश्राम के छाया चित्रों पर पुष्प हार चढ़ा कर उनका स्मरण किया गया. 

तत्पश्चात मंच पर आसीन भाजपा नेता वीरेंद्र कुकरेजा, साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, बाबूराव ढोरे, डॉ ओमप्रकाश दसवानी, फाउंडर मेंबर, आर्य विद्या सभा के सदस्य भूषण खूबचंदानी,  लालचंद लखवानी, मोहन मंजानी अध्यक्ष सिंधु सेवा परिषद तथा  डेकोरेशन के राजू भाई सहित अतिथियों का शाल श्रीफल तथा पुष्पगुच्छ के साथ सत्कार किया गया. सनसिटी योगशाला, मुक्तिधाम योगशाला, साधना सहकारी बैंक योगशाला द्वारा नृत्य के साथ सुंदर आसनों का प्रस्तुतीकरण किया गया. उपस्थित सभी साधकों को राजीव ज्ञानचंदानी योग गुरु जी द्वारा योगाभ्यास कराया गया.

कार्यक्रम की प्रस्तावना में योग गुरु चंद्र कुमार टेकचंदानी ने बताया कि 19 दिसंबर 1996 को जरीपटका में योग शाला की शुरुआत की गई और वर्तमान समय में 6 योगशालाएं सफलतापूर्वक कार्य कर रही है जिसमें 30 से ऊपर योग शिक्षक व योग गुरु तैयार होकर हर वर्ग में प्रतिदिन अलग-अलग शिक्षक योग पढाते हैं, टेकचंदानी ने योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग से जीवन रोगों से दूर रहता है और जीवन में सुख का पदार्पण होता है। घनश्याम दास कुकरेजा ने अपने संभाषण में योग के बड़े अदभुत लाभ बताएं व नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया। वीरेंद्र कुकरेजा ने उपस्थित जन समूह का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी और योग भवन की मांग पर पूर्ण समर्थन करते हुए जरीपटका में जल्द ही योग भवन की व्यवस्था की जाएगी ऐसा आश्वासन दिया.

आभार प्रदर्शन ज्योति ढोलवानी ने किया. कार्यक्रम का संचालन सीमा गुप्ता, मधु रामचंदानी तथा शशि जम्बुलकर ने मिलकर किया. कार्यक्रम के सफलतार्थ राजकुमार विधानी, सुरेश आहूजा, रमेश कंधारी, मनोहर  रामचंदानी, कन्हैयालाल दासवानी, नंदलाल जयसिंघानी, डिंपी वासवानी, लखु अहूजा, चंद्र लालवानी, महेश तारवानी, विशाल गेडाम, नेवंद् मांखीजानी, जगदीश वंजानी तथा श्रीमती मनीषा साखरे, लाजवंती वंजानी व हिना विधानी ने अथक प्रयास किया.
समाचार 2583508918735581107
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list