योगा गुरु डॉ कंचन का किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_7209.html?m=0
योग दिवस पर प्रतिदिन योग करने का नवोदय बिजनेस असोसिएशन ने लिया संकल्प
नागपुर। योगा दिवस पर। योगा गुरु डॉ कंचन गवहाड़े ने एक साथ कम्युनिटी हाल में सैकडों लोगों को योगा सिखाते हुए उससे होनेवाले लाभ के बारे में अवगत कराया। नवोदय बिजनेस असोसिएशन व पहला कदम जापानी गॉर्डन के सदस्यों ने योगा कर सभी ने संकल्प लिया कि अब हमेशा योगा करते रहेंगे।
नवोदय बिजनेस असोसिएशन ने अध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा के नेतृत्व में योग गुरू डॉ कंचन गवहाड़े का शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सत्कार किया। पहला कदम के रमेशलाल मूंदड़ा ने भी सत्कार किया।
मनोहरलाल आहूजा, रमेशलाल मूंदड़ा, हिम्मत भाई पटेल, इकबाल सिंह, आनंद साखले, अम्बादास नायडू, मनमोहन सिंह, राजीव तलवार, कमल नारायण, मदनलाल ककवानी, राजू तिवारी, गवहाड़े सहित बड़ी संख्या में योगा प्रेमी उपस्थित थे।
