Loading...

श्री कृष्ण की लीलायें अद्भुत है : पं. विष्णु शास्त्री


नागपुर। पुरुषोत्तम मास निमित्त आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस कथा व्यास श्री विष्णु प्रसाद शास्त्री जी (विदिशा म. प्र.) ने श्री कृष्ण की पूतना, शकटासुर, तृणावर्त, बकासुर अघासुर आदि के वध की कथाओं के माध्यम से बताया कि श्रीकृष्ण की लीलायें अनुपम और अद्भुत हैं । इन्हें सामान्य जन नहीं समझ सकते। गोप सखाओं के साथ जूठा भोजन करते देख ब्रह्माजी को भी मोह हो गया था और उन्होंने गायों व गोप बालकों को कंदरा में बंद कर दिया तब श्रीकृष्ण ने एक वर्ष तक उन गायों, गोपों के रूप में नित्य की तरह घर आने जाने का व्यवहार किया यह देख ब्रह्माजी का मोहभंग हुआ और उन्होंने अपने व्यवहार के लिये क्षमा - स्तुति की। इसी तरह यज्ञ पुरोहितों ने भूखे ग्वालों निमित्त भोजन देने से मना कर दिया था तब उनकी पत्नियों ने भगवान को भोजन प्रदान कर महापुण्य की प्राप्ति की।


भागवत भवन गीता मंदिर में जारी कथा के दौरान माखन चोरी एवं गोवर्धन धारण की सुंदर झांकियों बनाई गयी थी । मास्टर शाश्वत, अर्णेशउपाध्याय, ध्रुव तिवारी, ऐशानी बुटौलिया, आशु उपाध्याय ने श्रीकृष्ण, गोप-गोपियों के पात्रों का सजीव अभिनय किया। 
प्रारम्भ में डॉ. कल्पेश उपाध्याय, डॉ. रागिनी उपाध्याय ने व्यासपीठ का पूजन किया। डॉ. मनोहर व्यास, डॉ. विनोद चौधरी, तोमेश द्विवेदी, रामनारायण शर्मा, रामदीप उपाध्याय, डॉ. देवयानी ठोकल ने आचार्यश्री का पुष्पहारों से स्वागत किया। डॉ. गोविन्द प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि सोमवती अमावस्या को कथा की पूर्णाहुति होगी एवं सायं ७ बजे से महाप्रसाद आयोजित है।
समाचार 3519058859256897044
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list