Loading...

दक्षिण एक्सप्रेस में गूंजे सदाबहार गीत


एस. पी. बालासुब्रमण्यम को सुरों की संगीतमय श्रद्धांजलि,   

नागपुर। हार्मोनी इवेंट्स द्वारा आयोजित भव्य संगीतमय कार्यक्रम दक्षिण एक्सप्रेस – दक्षिण के सुरों से हिंदी गीतों का सफर का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह विशेष संध्या महान पार्श्वगायक एस. पी. बालासुब्रह्मण्यम की जयंती को समर्पित थी, जिसमें उनके साथ-साथ के. जे. येसुदास और हरिहरन के अमर गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संयोजन एवं निर्देशन राजेश समर्थ ने किया, जबकि संचालन श्वेता शेलगांवकर ने किया। 

कार्यक्रम में अश्विन भोकरे, हरीश कश्यप, दिनेश बरनासे,श्रीकांत सप्रे,आशीष मेनन,आकाशवाणी कलाकार अंशु बूटी(आकाशवाणी कलाकार)तथा स्वस्तिका ठाकुर (रियलिटी शो गायिका)ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में “आते जाते”, “पहला पहला प्यार है”, “सच मेरे यार है”, “सुरमई अंखियों में”, “रोजा जानेमन”, “बाहों के दरमियां”, “मेरे रंग में”, “तुमसे मिलने की तमन्ना”, “तू ही रे”, “दीदी तेरा देवर दीवाना”, “आजा शाम होने आई”, “देखा है पहली बार” और “आके तेरी बाहों में” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।युगल गीतों में हरीश कश्यप-स्वस्तिका ठाकुर, अश्विन भोकरे-स्वस्तिका ठाकुर, श्रीकांत सप्रे-अंशु बूटी तथा आशीष मेनन-अंशु बूटी की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने दक्षिण भारतीय संगीतकारों और गायकों द्वारा हिंदी फिल्म संगीत को दिए गए योगदान को याद करते हुए इस संगीतमय यात्रा का भरपूर आनंद लिया।
समाचार 2860917979616035065
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list