Loading...

रक्तदान एक श्रेष्ठ दान है इसके लिए आप दूसरों को भी करें प्रेरित : राजेश नाईक


उभरते सितारे में 'प्रेरणा और सम्मान'

नागपुर। उभरते सितारे इस मंच पर बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर मन बहुत प्रसन्न हुआ। यह बच्चे बहुत होनहार, मेहनतकश और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। यही बच्चे आगे चलकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। मैंने स्वयं 94 बार रक्तदान किया है। अगर किसी को भी रक्त की आवश्यकता हो तो संपर्क कर सकते हैं। रक्तदान एक श्रेष्ठ दान है। इसके लिए आप दूसरों को भी प्रेरित करें। यह विचार राजेश नाईक ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'प्रेरणा और सम्मान' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य अधीक्षक डॉ. राजेश मानिकरावजी नाईक उपस्थित थे। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी ने स्वागत वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।


तत्पश्चात, सभी बच्चों ने शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, मूवी मिक्स डांस स्टूडियो की कोरियोग्राफर संपूर्णा रेमंडल के मार्गदर्शन में जिआना खरात, श्रीहान पाल, मनश्री कुर्वे, वेहान बोपचे, नैंसी बोपचे, नायरा पारधी, यालिनी सिपाना, गुंजन वंजारी, प्रणण्या मोहोड आदि ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। संपूर्णा रेमंडल ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक की प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। काजल पांडे, माही मिश्रा, जिनीषा भोजवानी, त्रिशिका वाघमारे, जान्हवी तामगड़े, आदित मिंज, रियांश कामरानी, सानवी मेश्राम, अवनी मेश्राम, विधि कृपलानी आदि ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। शाश्वत गजभिए ने सुंदर कीबोर्ड वादन किया। जिसमें, सीमा लूहा ने स्वर दिया।

बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ राहुल गुप्ता, प्रणिता मोहोड, सीमा लूहा, शिवानी लूहा, गीता सुरेश मिंज, भूमि कामरानी, कुंदा मेश्राम, जया माथुर, मीनाक्षी केसरवानी, माया खरात, रीमा पॉल, मनोज कुर्वे, वैशाली मदारे, जवाहर तरार, हीर दीपक कृपलानी और मोनिका रेमंडल आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन के साथ-साथ उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।
समाचार 7126559476912794881
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list