डॉ. शरद गोपीदासजी बागड़ी को मानद उपाधि से किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_226.html
नागपुर/दिल्ली। डॉ शरद गोपीदासजी बागड़ी को SWAU university (USA) द्वारा होटल सम्राट दिल्ली में आयोजित दिक्षांत समारोह में युनिवर्सिटी के प्रोफेसरस, डायरेक्टरस, दिल्ली भाजपा नेता विजय जाॅली, कांग्रेस कर्नाटक के नेता हाथों मानद उपाधि Honorary Doctorate से सम्मानित अलंकृत किया गया।
डॉ शरद गोपीदासजी बागड़ी को उनके १९७४ से लगातार किये गये सामाजिक कार्यों, अध्यात्मिक शैक्षणिक सामाजिक मुद्दों पर चिंतन लेखन के लिए ५ अंतरराष्ट्रीय ३८ राष्ट्रीय पुरस्कार व ३७६ सामाजिक राजनीतिक व्यवसायिक मराठा जैन मुस्लिम हर धर्म समुदायों संस्थाओं द्वारा संम्मानित किया गया।
प्रमुख सम्मान एवं उपलब्धियाँ : मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा वैल्थ क्रिएटर ऑफ द डिकेड – 2014, समाज रत्न पुरस्कार – 2015 नई दिल्ली, श्री माहेश्वरी टाईम्स उज्जैन ३लाख पाठकों द्वारा "माहेश्वरी ऑफ द ईयर – 2016, जीवन गौरव सम्मान – 2017, संपूर्ण क्रांति पुरस्कार, नई दिल्ली – 2018, भारत श्री – 2019 कांन्टिट्यूशन क्लब आॅफ इंडिया, दिल्ली, ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड – 2020, राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न पुरस्कार – 2020, माहेश्वरी ऑफ द डिकेड – 2021, राजस्थानी रत्न पुरस्कार – 2021, एशिया प्राईड अवार्ड, ग्लोबल अचीवर्स मैगज़ीन द्वारा भारतीय संस्करण में कवर पेज पर फोटो के साथ अंदर पेजों में जीवन गाथा छापी गई।
शरद गोपीदासजी बागड़ी को ग्लोबल अचिवर्स मैगजीन के भारत संस्करण द्वारा १०० इंस्पायरिंग इंडियन सूची में शामिल किया गया, भारतीय डाक विभाग द्वारा शरद गोपीदासजी बागड़ी के नाम पर ५ रू का डाक टिकट जारी किया गया। नेशन्स प्राईड बुक आॅफ रिकॉर्ड में ग्रेट आइकोनिक पर्सनैलिटी के नाम से दर्ज किया गया। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नेशनल लोक अदालत में डिस्ट्रिक्ट जजों के साथ पेनल मेंबर होने का गौरव प्राप्त हुआ।
शरद गोपीदासजी बागड़ी को वर्ड कांस्टिट्यूशन एंड पार्लियामेंट असोशियेशन अमेरिका की विशेष संम्मान सदस्यता प्रदान की गई। पद्मश्री सूची में नामिनेशन ईडी क्रमांक AAB212156065 नामिनेट होने का विशेष गौरव प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, देश के अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा समय-समय पर उनका अभिनंदन, संम्मान किया गया है।
एसडब्ल्यूऐयू युनिवर्सिटी द्वारा विशेष संम्मान: जीवन के बहुमुल्य क्षण :
डॉ. शरद गोपीदासजी बागड़ी को SWAU university (USA) द्वारा होटल सम्राट दिल्ली में आयोजित दिक्षांत समारोह में युनिवर्सिटी के प्रोफेसरस, डायरेक्टरस, दिल्ली भाजपा नेता विजय जाॅली, कांग्रेस कर्नाटक के नेता के साथ मुख्य अतिथि व वक्ता रुप में दिक्षांत समारोह में दीप प्रज्वलित करने व मंच पर गणमान्य अतिथियों के साथ बैठने का गौरव सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी प्रौफेसर डायरेक्टर ने शरद गोपीदासजी बागड़ी के कार्यों उपलब्धियों को देखकर शरद गोपीदासजी बागड़ी को दीप प्रज्वलन व मंच पर स्थान व शाल व फुलों के बुके से यह विशेष संम्मान प्रदान किया।
