Loading...

क्लाउड नाइन के 'बॉलीवुड मेलोडीज' ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध


नागपुर। क्लाउड नाइन संस्था द्वारा आयोजित लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीतों के कार्यक्रम 'बॉलीवुड मेलोडीज' ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम शनिवार, दिनांक 20 जून को साइंटिफिक सभागृह, नागपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की संकल्पना मेधा हरिदास, दीपाली पनके, श्रीकांत वाघमारे और मृदुल पुरोहित की थी। श्याम बापटे सह-संयोजक थे, जबकि मुकुल पांडे व प्रो. पद्मजा सिन्हा की अभिप्रेरणा रही। संचालन प्रो. उज्ज्वला अंधारे ने किया।

गायक हेमंत राऊत, दीपक दुधमोगरे, संजय वाघमारे, वैभव पुसदकर, मुकुल नांदे, प्रकाश देशपांडे, प्राजक्ता, रजनी ठाकरे, मानसी बढे, वंदना कडू, प्रीती कुळकर्णी, गौरी बावडेकर, रश्मी रैतेर ने सदाबहार हिंदी फिल्मी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। 

इनके साथ वादक सचिन ढोमणे, नचिकेत देव, पंकज यादव, अक्षय हरले, मनोज विश्वकर्मा ने शानदार संगत की। हर गीत पर सभागृह तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने नागपुर के संगीत प्रेमियों के अपार प्रतिसाद और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
समाचार 5331953943102693348
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list