Loading...

डॉ. हंसिनी लहरवानी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि


नागपुर। डॉ. हंसिनी लहरवानी को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से प्रतिष्ठित "आउटस्टैंडिंग इंटरनेशनल मेडिकल ग्रेजुएट अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार विलक्षण नेतृत्व, क्लिनिकल उत्कृष्टता और संगठित औषधि एवं रुग्णसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया. 

डॉ. परमानंद और निशा लहरवानी की पुत्री डॉ. हंसिनी बोर्ड प्रमाणित पैथॉलाजिस्ट हैं, जिन्हें वक्षस्थल एवं प्रसूतिशास्त्र में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से फेलोशिप प्रशिक्षण पूर्ण किया है तथा अल्फ़ा ओमेगा अल्फ़ा ऑनर मेडिकल सोसाइटी की चयनित सदस्य हैं. समस्त सिंधी समाज ने उनकी उपलब्धियों के लिए अभिनंदन व्यक्त किया है.
समाचार 8298847151763354135
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list