संघ निर्माता केशव बलिराम हेडगेवार नाटक का हुआ मुहुर्त
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_28.html
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक सर संघचालक डा. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर सिंधी नाटक ‘संघ जो निर्माता केशव बलिराम हेडगेवार’ का मुहुर्त शदाणी तीर्थ के नवम् जोति संत साईं युधिष्ठिरलाल साहिब के हस्ते हुआ। शदाणी भक्त मंडल द्वारा माता हासीदेवी 200 वें जयंती महोत्सव के निमित्त महात्मा गांधी स्कूल जरीपटका शदाणी तीर्थ के नवम् जोति संत साईं युधिष्ठिरलाल साहिब के सान्निध्य में आयोजित योग शिविर का आयोजन किया गया।
भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच नागपुर के तत्वावधान में आगामी 16 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष निमित सिंधुड़ी यूथ विंग नागपुर के कलाकारों द्वारा पिताश्री हॉल, दयानंद कालेज जरीपटका में आयोजित होने वाले इस इस के मुहुर्त समारोह में नाटक के मार्गदर्शक घनश्यामदास कुकरेजा, लेखक किशोर लालवानी, निर्माता निर्देशक तुलसी सेतिया, महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के प्रशासक डा. विंकी रुघवानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जरीपटका भाग के संघ चालक मुरली केवलरामानी, प्रो. पी.डी. केवलरामानी, शदाणी सेवा मंडल अमरावती के तोताराम खत्री ,शदाणी भक्त मंडल नागपुर के बच्चाराम बत्रा, स्वामी चांदूराम दरबार के प्रमुख साईं तुलसीदास, संत सहजराम दरबार के सन्मुखदास सेतिया, नंदलाल साहित्या, प्रभूमल मंशानी प्रमुखता से मंच पर उपस्थित थे।
सर्वप्रथम संत साईं युधिष्ठिरलाल साहिब ने स्क्रिप्ट का पूजन मंत्रोच्चार के साध किया। डा. मीरा जाराणी, परसराम चेलानी ने श्लोक गाया। डा. विजय मदनानी, तुलसी सेतिया, गुरमुख मोटवानी ने नाटक का मुहूर्त सीन का पठन किया। इस अवसर पर नाटक के सूत्रधार हरीश माईदासानी, कलाकार, ओमप्रकाश टहिल्यानी, सुनील बत्रा, आशू तुलसानी, विजय वीधानी, नरेश डेम्बला, परमानंद कुकरेजा, चंदू गोपानी, संजय करमचंदानी, पिंकी मंगलानी रामनानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन.बंटी गाबरा ने किया।