Loading...

सदाबहार गीतों की सुरमयी शाम में झूमे नागपुरकर


गोल्डन थ्रोन को मिला भरपूर प्रतिसाद

नागपुर। ऑरेंज सिटी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित 'बॉलीवुड मेलोडीज़ - 4 : गोल्डन थ्रोन' कार्यक्रम शनिवार को साइंटिफिक हॉल, लक्ष्मी नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हिंदी फिल्म संगीत के चार महान दिग्गजों - किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर और आशा भोसले - को समर्पित इस संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सदाबहार गीतों की प्रस्तुति से हुआ। 

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर स्वर्णिम युग के संगीत की यादें ताजा कर दीं। 'बहारों मेरा जीवन भी संवारो', “रहे ना रहे हम”, “यहाँ मैं अजनबी हूँ”, “रिमझिम गिरे सावन”, “एक मैं और एक तू” तथा लोकप्रिय गीतों को श्रोताओं ने खूब सराहा। तथा यह गीत अनिल धकाते  और डॉ.रजनी राज इन्होने गाया हुआ  “सलाम- ए-इश्क मेरी जान” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। 

कार्यक्रम की संकल्पना  एवं आयोजक अनिल धकाते ने सभी कलाकारों, सहयोगियों तथा संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रीना पुरी ने किया। बाल कलाकार नव्या राठौर और आराध्या पुरी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहीं और दर्शकों ने उन्हें भरपूर दाद दी। 

गायकों में अपर्णा कल्लावर, संगीता गणोरकर, मोहन कुलकर्णी, राजेश नागपुरे, कल्पना गणवीर, डॉ. रजनी राज, पंकज अढाऊ , पूजा राठौर, सतीश राठौर, तुषार सायरे, हर्षना बिरे, मनीष वानखेड़े, अनूप  कांबळे, सी. वाय. रायपुरे तथा अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 

कार्यक्रम में शकुंतला धकाते, डॉ. रवि धकाते, नीलिमा धकाते, अनिल बारापात्रे और स्नेहल बारापात्रे इनकी विशेष उपस्थिति रही। 
संगीत संयोजन पंकज सिंह, ध्वनि व्यवस्था ऋषभ ढोमणे, एलईडी एवं वीडियो व्यवस्था शविंद्र बिसेन तथा प्रकाश व्यवस्था मायकल एवं मंच व्यवस्था राजेश अमीन द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों और सहयोगियों का सम्मान किया गया। संगीत प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति और उत्साहपूर्ण प्रतिसाद ने कार्यक्रम की सफलता पर मुहर लगा दी।
समाचार 3778163402820520703
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list