Loading...

नागपुर में शुरू होगा झूलेलाल सेंटर फॉर सिंधी स्टडीज़ एन्ड रिसर्च सेंटर


राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद ने दी मंजूरी 

नागपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद ने  नागपुर में शुरू करने मकी मंजूरी प्रदान कर दी है।  नागपुर स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर युनिवर्सिटी में सिंधी भाषा, संस्कृति के विकास हेतु,  नागपुर युनिवर्सिटी में सिंधी चेअर की स्थापना की जाए  ऐसी मांग भारतीय सिंधू सभा के राष्ट्रीय संरक्षक घनश्यामदास कुकरेजा ने राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद से की थी, जिसे मंजूरी प्रदान की गयी है। 

इस संदर्भ में  राष्ट्र संत तुकड़ोजी महाराज नागपुर युनिवर्सिटी की वाईस चान्सलर डा. मनाली कशीरसागर से भारतीय सिंधू सभा के राष्ट्रीय संरक्षक घनश्यामदास कुकरेजा ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी कि इस सेन्टर के माध्यम से सिंधी भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स  होंगे। सिंधी साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा। सिंधी चेअर हेतु स्वतंत्र कक्ष होगा।  

डा.मनाली कशीरसागर ने पूर्ण सहयोग देने की हामी भरी। इस अवसर पर भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच के णणअध्यक्ष किशोर लालवानी,  उपाध्यक्ष तुलसी सेतिया, झूलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की इंद्राणी दास प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समाचार 239259977775961451
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list