स्वच्छता अभियान चलाकर किया जनजागरण
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_482.html?m=0
नागपुर। ग्रीन अँड क्लीन फाउंडेशन और नागपूर महा मेट्रो ने साऊथ मेट्रो स्टेशन के सामने के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागृती की गई। उपस्थित नागरिकों द्वारा पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करने, प्लास्टिक का उपयोग करने से बचने, अपना परिसर स्वच्छ रखने, पानी जल संचय करने के साथ ही प्रकृति का संवर्धन करने की सामुहिक शपथ ली गयी। यह उपक्रम ग्रीन अँड क्लीन फॉउंडेशन नागपूर शहर द्वारा लिया गया. इस कार्यक्रम मे शपथ रितेश गावंडे द्वारा दिलाई गई।
ग्रीन अँड क्लीन फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप मानकर, महामंत्री अनिल मानेकर, राजेश सवडीया, अश्विनी डबली, शेखर लोखंडे, अनिल झोडे का सहयोग रहा। स्वच्छता के लिये अंथनी वेस्ट सेल के प्रवीण के मार्गदर्शन में एक टिपर प्लास्टिक कचरा उठाकर उसको रिसायकल का सहकार्य किया गया।
इस उपक्रम मे रंजिता रामटेके, अर्पित हेडाऊ, राहुल गवई, दिनेश सिरसागर, पूजा भोयर, राकेश निखारे, सचिन शेंडे, पंकज त्रिवेदि, हर्जिदर जुनेजा, शिवकुमार शावू, राजू इलमूळवार, चंदू टोमस्कर, विक्रम रेडी, संजय थोरी, आदित्य निखारे, यश कानेहरे, अमन धकाते, वर्षा नोनोटी, रुपाली कानेहरे, जानवी देहारडे, योगेश धकाते, कीर्ती खरवडे, चित्रा घाटेकर, योगिता, नरेश, धनेश में भाग लिया।
