Loading...

शिव राज्याभिषेक समारोह संपन्न


नागपुर। चाकर शिवराय प्रतिष्ठान महाराष्ट्र एवं भारतीय जनता पार्टी जैन प्रकाश द्वारा छत्रपति शिव राज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर का दूध से अभिषेक किया गया, जिसके बाद क्षेत्र के नागरिकों ने महाराजा की पालकी निकाली. शिवराय प्रतिष्ठान की ओर से ढोल ताशा टीम और भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुधोजी राजे भोसले, मध्य नागपुर के विधायक प्रवीण दटके, वार्ड 22 के नगर सेवक श्रीकांत अगलावे, सुबोध आचार्य, कल्पक भनारकर, कल्पनाताई शर्मा, श्यामजी चांदेकर, प्रेम जमनानी, वरिष्ठ पदाधिकारी और रितुकाताई दफ उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन, संजय बेलेकर, पुखराज श्रीपाद, राजेश जैन, नितिन नखाते, अलकेश मोखरे, मुन्ना जैन, पिंकी जैन, नितेश जैन, रवींद्र जिल्पे, सुधीर मोखरे, बाला जिल्पे, आकाश गांडे, आशीष वांड्रे, सुहास जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों ने अथक परिश्रम किया। विक्रम शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
समाचार 550799888048497733
मुख्यपृष्ठ item