Loading...

जरुरत ना होने पर भी सिमेंट रोड का काम!


अजनी चौक और धंतोली चौक में भारी ट्रैफिक जाम 

नागपुर। अजनी से राहाटे चौक के बीच बिना किसी जरूरत के सिमेंट रोड बनाने का काम शुरू किए जाने के कारण धंतोली चौक में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इस अनियोजित निर्माण कार्य से डीजल-पेट्रोल का भारी अपव्यय हो रहा है और आम नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिक डॉ. शेखर दंताळे ने इस मामले पर तीखी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने धंतोली चौक का एक वीडियो जारी करते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।


वीडियो में फ्लाईओवर के नीचे लगी वाहनों की लंबी कतार साफ दिख रही है। काली बलेनो कार के पीछे स्कूटी, बस, ट्रक और अन्य वाहन जाम में फंसे नजर आ रहे हैं। फ्लाईओवर के नीचे संकरी जगह में वाहतूक पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है |

डॉ. दंताळे ने कहा- बिना जरूरत के सीमेंट रोड बनाना और ट्रैफिक जाम करके डीजल-पेट्रोल बचाना? किस समय क्या काम करना चाहिए, इसका कोई होश ही नहीं है। अजनी से राहाटे चौक का यह काम पूरी तरह से गलत और बिना किसी योजना (नियोजन शून्य) के है। इसकी वजह से अजनी चौक और धंतोली चौक पर कितना ट्रैफिक जाम हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस क्या गर्मी की छुट्टियों पर है?इस काम के कारण न केवल ईंधन की बर्बादी हो रही है, बल्कि लोगों का बहुमूल्य समय भी व्यर्थ जा रहा है। 

कई नागरिकों ने बताया कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। निर्माण कार्य का उचित नियोजन कर ट्रैफिक जाम कम करना, रात के समय या कम ट्रैफिक वाले घंटों में काम पूरा करना, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करना, धंतोली और अजनी चौक में पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करना। 

वर्तमान में नागपुर शहर के कई इलाकों में सड़क विकास के नाम पर काम चल रहे हैं, लेकिन इनके खराब नियोजन के कारण आम जनता का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। डॉ. शेखर दंताळे और अन्य स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और तुरंत समाधान निकालें।
समाचार 6037650602175654093
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list