केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हस्ते ‘आक्रोश काळजाचा’ का औपचारिक विमोचन
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_566.html
नागपुर। प्रख्यात साहित्यकार एवं अधिवक्ता अब्दुल अमानी कुरेशी लिखित मराठी काव्यसंग्रह ‘आक्रोश काळजाचा’ का औपचारिक विमोचन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के शुभहस्तों संपन्न हुआ। काव्य संग्रह का मराठी अनुवाद रजनी संबोधी ने किया है। इस अवसर पर श्री गडकरी ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा, साहित्य समाज का संवेदनशील दर्पण होता है। ऐसी रचनाएँ केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं करतीं, बल्कि समाज को विचार करने की नई दिशा भी देती हैं।
मातृभाषा में उत्कृष्ट साहित्य का सृजन और उसका अनुवाद सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम है। मैं ‘आक्रोश काळजाचा’ के लिए लेखक और अनुवादक दोनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। इस अवसर पर अधिवक्ता अब्दुल अमानी कुरेशी, अमजद खान, अशफाक पटेल, असलम खान, अंसार अली, सैय्यद शहनाज़ अली, एड. रूहीन सैय्यद, मंगेश चोपड़े सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।