Loading...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ मनाया विश्व संगीत दिवस


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के पिताश्री  सभागृह में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व अंतराष्ट्रीय संगीत दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। सूर्य नमस्कार के पश्चात मिडिल स्कूल की छात्राओं द्वारा योग संगीत पर आधारित अत्यंत सुंदर योग  प्रस्तुत किया गया। शारीरिक शिक्षण विभाग की  सविता उकुंडे, मनीषा मीरानी व  अंजलि राऊत ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम की प्रस्तुति कर उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। 

अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर जूनियर कॉलेज की प्राध्यापिका सुश्री डॉ मीरा जारानी ने सुंदर गीत का प्रस्तुतीकरण कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य आज के समय की जरूरत है इस बात को ध्यान में रखते हुए अत्यंत सुंदर मेडिटेशन करवाया गया। इस अवसर पर डॉ अभिमन्यु कुकरेजा,  रत्ना कुकरेजा व दीपिका केवलरामानी ने भी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर योग किया। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी ने योग और प्राणायाम को जीवन का आधार बताते हुए जीवन में निरंतर उन्नति करने का संदेश दिया। सचिव राजेश लालवानी ने योग को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या सुश्री डॉ. संगीता हरिरामानी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व संगीत दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन महक आडवाणी और संगीता ज्ञानचंदानी ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी, उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, कोषाध्यक्ष भूषण खूबचंदानी, वरिष्ठ महाविद्यालय के इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य व अन्य समस्त पदाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समाचार 2252603604993525101
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list