अभिनंदन मंच द्वारा 'स्वच्छ रहेगा अपना परिवेश, महान बनेगा देश' पर परिचर्चा संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_960.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अभिनंदन मंच (ज्येष्ठ नागरिकों का सम्मान) के अंतर्गत कार्यक्रम 'स्वच्छ रहेगा अपना परिवेश, महान बनेगा अपना देश' इस विषय पर परिचर्चा की सुंदर प्रस्तुति रही।यह आयोजन हिंदी मोर भवन रानी झांसी चौक में किया गया।
प्रमुख अतिथि सत्येंद्र प्रसाद सिंह विशेष कार्य अधिकारी OSD, विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान VINT, नागपुर की मंच पर उपस्थिति रही। अतिथि सत्येंद्र प्रसाद सिंह का स्वागत डॉ. बच्चू पांडेय व डॉ. कृष्णकुमार द्विवेदी ने अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह से किया।
प्रमुख अथिति ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के आयोजकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए। हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। नदियों में अत्यधिक प्रमाण में प्लास्टिक रहने के कारण नदी का पानी कड़ुआ हो जाता है।
प्रकृति का आवरण ही पर्यावरण है। सरकार की तरफ से स्वच्छता अभियान सरकारी कार्यालयों में चलाए जा रहे है। ज्यादा से ज्यादा लोग स्वच्छता को अपनाएं और स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। हमारा परिवेश स्वच्छ रहेगा तो हमारा देश महान बनेगा।
बच्चू पांडेय ने कहा स्कूल से ही स्वच्छता की सीख देनी चाहिए। स्वच्छ परिवेश के लिए जितने ज्यादा पेड़ लगायें जाएंगे उतनी हरियाली रहेगी। वैचारिकता के कारण सोच का विकास होगा।
माधुरी राउलकर ने कहा स्वयं के घर गली मोहल्ले से से स्वच्छता की शुरुआत से हमारा परिवेश स्वच्छ रहेगा। हेमंत पांडेय ने कहा आजकल प्लास्टिक का अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जा रहा है। गंदगी को दूर भगाने के लिए स्कूलों में पथनाटय के द्वारा प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। स्वच्छता के लिए श्रमदान का अधिक से अधिक बार उपयोग करना चाहिए।
मदन गोपाल वाजपेई ने कहा हमारे घर के बड़े बुजुर्गो ने स्वच्छता की सीख सबसे पहले दिया। घर को स्वच्छ रखने घर में लक्ष्मी आती है। घर में बरक्कत होती है। घर को स्वच्छ रखने से घर के संक्रमण निकल जाते हैं। एड. जगत वाजपेई ने कहा जनसंख्या जितनी अधिक रहेगी गंदगी उतनी अधिक रहेगी। परिवेश बदल रहा है उसके साथ परिसर भी बदल रहा है।
अभिनंदन मंच के संयोजक व संचालन डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई जिसमें बलदेव जुनेजा, लक्ष्मीकांत कोठारी, राजेंद्र मिश्रा की उपस्थिति रही। आभार प्रदर्शन का दायित्व हेमंत पांडेय ने निभाया।
