Loading...

बिंदु यादव तथा मितल अल्पेश भावसार को मिला योग रत्न सम्मान


नागपुर/मुम्बई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत)की और से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर समाज को लाभान्वित करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। 
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस वर्ष संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट सहित राष्ट्रीय कोर कमेटी के अनुमोदन के साथ संगठन की और से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून के अवसर पर "बिंदु यादव संस्थापक वेदास योगा स्टूडियो मुंबई सहित मितल अल्पेश भावसार अहमदाबाद को योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


हमारी संवाददाता तुलसी अनिल मिश्रा को अपने संक्षिप्त इंटरव्यू में मितल अल्पेश भावसार अहमदाबाद ने कहा कि काम को पूरी लगन और अच्छे से करना ही योग है। 
मैं एक सकारात्मक, अनुशासित और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने वाली गृहणी हूँ। मेरे लिए योग सिर्फ कोई कसरत नहीं, बल्कि मेरे जीने का तरीका है। पिछले 5 सालों से मैं रोज़ नियम से योग और ध्यान (Meditation) कर रही हूँ, जिसने मुझे मानसिक शांति और शारीरिक फुर्ती दी है। घर-परिवार की ज़िम्मेदारियों को संभालते हुए भी मैं योग के नियमों का पालन करती हूँ और अपने परिवार व आस-पड़ोस के लोगों को भी एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हूँ। मेरा मानना है कि जब हम खुद स्वस्थ रहेंगे, तभी पूरे घर का ख्याल अच्छे से रख पाएंगे।


वहीं वेदाज़ योगा स्टूडियो की फ़ाउंडर बिंदु यादव ने बताया कि पिछले 10 सालों से मैं पूरे जोश के साथ लोगों की ज़िंदगी को योग और वेलनेस के ज़रिए बेहतर बनाने में मदद कर रही हूँ। वेदाज़ योगा स्टूडियो में हम पावर योग, किड्स योग और कॉर्पोरेट योग प्रोग्राम में माहिर हैं। हमने 1,000 से ज़्यादा लोगों को उनकी वेलनेस यात्रा में ट्रेनिंग और गाइडेंस दी है। हमारी क्लास अलग-अलग क्लबहाउस, स्कूलों, कॉर्पोरेट ऑफ़िस और कम्युनिटी स्पेस में होती हैं। मेरा मकसद बहुत सीधा है - योग को हर उम्र के लोगों के लिए आसान, मज़ेदार और जीवन का एक हिस्सा बनाना।

समाचार 1735626695467203114
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list