Loading...

संत चांदूराम साहिब मुक्तिधाम में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

आज निकलेगी शोभायात्रा

नागपुर। जरीपटका स्थित संत चांदूराम साहब जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से ज्यादा लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच करवाकर लाभ प्राप्त किया. मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सहयोग से शिविर के प्रारंभ में संत चांदूराम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया. 

डॉक्टरों का सत्कार ट्रस्ट के अध्यक्ष भाई शामनदास तुलस्वानी व सचिव शंकरलाल वीरवानी ने किया. सफलतार्थ मोटाराम चेलवानी, महेश चावला, प्रकाश केवलरामानी, अजीत बत्रा, शीतलदास  रायकिंगरानी, गुरमुखदास बैलवानी, विनोद केवलरामानी आदि श्रद्धालुओं ने प्रयास किए. महिलाओं ने सत्संग-कीर्तन कर गुरु महाराज की अमृतवाणी को साकार किया. 6 जुलाई को सुबह 8:00 बजे मुक्तिधाम में मनोकामना पूर्ति यज्ञ का आयोजन किया गया है. पं. अजीत महाराज व पं.  मुरलीधर महाराज के आचार्यत्व में हवन-पूजा होगी.  

बाद में संत चांदूराम साहिब दरबार से शाम 6:00 बजे झांकियों सहित शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे जरीपटका का भ्रमण कर मुक्तिधाम पहुंचेगी. रात्रि में सत्संग-कीर्तन का आयोजन किया गया है. रायपुर के शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिरलाल, संत ठाकुरदास (जलगांव), तुलसीदास खुशालानी का आगमन 7 जुलाई को जयंती के समापन कार्यक्रम में होगा.

समाचार 3303403998780459863
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list