Loading...

‘अभिनंदन मंच से सुंदर प्रस्तुति रही ‘आओ सब मिलकर खेलें अंताक्षरी’

नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रमअभिनंदन मंच (ज्येष्ठ नागरिकों का सम्मान) के अंतर्गत कार्यक्रम ‘आओ‌ सब मिलकर खेलें अंताक्षरी’ मधुर गीतों से बहे, बारिश की झड़ी- इस विषय पर सुंदर प्रस्तुति रही। यह आयोजन हिंदी मोर भवन रानी झांसी चौक में किया गया। प्रमुख अतिथि श्रीमती सरोज व्यास वरिष्ठ साहित्यकार,नागपुर  की मंच पर उपस्थिति रही। अतिथि सरोज व्यास का स्वागत, माया शर्मा व डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह से किया। 

प्रमुख अथिति सरोज व्यास ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के आयोजकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। स्वरचित गीत, गज़ल की प्रस्तुति देकर अभिनंदन मंच में ‌ समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया। सहसंयोजक माया शर्मा ने अंताक्षरी में फिल्मी गीतों की छ पारी की प्रस्तुति करवाई। जिसमें एक से बढ़कर एक गीतों की बढ़िया प्रस्तुति से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस अंताक्षरी में बढ़ - चढ़ कर सभी अभिनंदन मंच के सदस्यों ने भाग लिया। 

इस अंताक्षरी में भाग लेने नंदिनी सुदामल्ला, सुषमा मांगे, सुषमा शर्मा, सुवर्णा मांडवकर, कृष्णा कपूर, डा बालकृष्ण महाजन, सतीश गजभिए, संतोष बुधराजा, लीला पवार, संध्या माहुले, नंदा वझीर,विलास मोहरकर, राहुल गुप्ता, प्रीती संगदिल, वैशाली तलवे, हेमंत कुमार पांडेय, अल्पा तलाविया, समीर पठान, आजम भाई, प्रीती पाटिल, शंकर मेश्राम, गणेश सिंह ठाकुर, तेजसिंह चौहान, दिलीप ढोरे, बलदेव जुनेजा, डी व्ही गोले, अरुण महेन्द्र, दिनेश सभी ने भाग लिया। आभार प्रदर्शन का दायित्व माया शर्मा ने किया।

समाचार 7103889681594527352
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list