विद्रोही कवि डॉ. भूषण भस्मे के जन्मदिन पर काव्य ग़ज़ल मैफिल
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_11.html?m=0
कवि व दलित मित्र तन्हा नागपुरी का किया विशेष सम्मान
नागपुर। रामेश्वरी काशीनगर,स्थित, सम्राट अशोक नगर कालोनी में,विमेन्स विंग्स फिटनेस क्लब के जानिब से जाने माने विद्रोही कवि डॉ. भूषण भस्मे के 65, वे जन्म दिवस पर भव्य काव्य ग़ज़ल महफ़िल के साहित्यिक व सांस्कृतिक समारोह में विख्यात कवि लोकनाथ यशंवत के अध्यक्षता में,नगर के परिचित कवि व दलित मित्र तन्हा नागपुरी का सत्कार व सम्मान गरिमा से पूष्पगुच्छ, मिमोटो व प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र देकर 7, जुलाई को उनके बेबाक व सरस कविताओं के प्रस्तुति के बाद मंचासिन तालियों के करतल ध्वनि में किया गया।
मंचासिन लोकनाथ यशंवत अध्यक्ष, ने अपने संबोधन में उपस्थित साहित्यकारों को विद्यमान जीवन के प्रासंगिकता पर अपने रचनात्मक दृष्टिकोण को अपनाने की अपील दोहराई व अपने जिन्दगी के पहलूओ पर रौशनी डाली तथा देश के नामचीन विभूतियों के संघर्ष की उपलब्धियों को नवाजा, और समारोह के मुख्य डॉ. भूषण भस्मे को मुबारकबाद पेश की, मुख्य अतिथि महेन्द्र कुमार मेश्राम, डॉ. मनोहर नाईक, अजय चिकटे, मुकुन्द मेश्राम, प्रा. प्रवीण कांबले व डॉ. भूषण भस्मे इस मौके पर, शामिल थे। कार्यक्रम का सृजनशील संचालन वरिष्ठ कवि मनोहर गजभिए व रंगराज गोस्वामी ने किया।
बहरहाल सौंसर के सर्वश्री जेष्ठ सम्मानित कवि एस आर शेन्डे, डॉ. मनीष वानखेड़े, सूर्यभान शेंडे, प्रा, हदय चक्रधर, विनोद विद्रोही, कलाम खान, प्रकाश राठौड़, प्रकाश बावनगडे, सुभाष मानवटकर, डॉ. रजनी संबोधि, दादाराव पाटिल, चित्तरंजन चौरे, सूर्यकांत मुनघाटे, प्रभू फूलझेले, जगदीश राऊत, डॉ. सुनंदा जुलमे, चरणदास वैरागडे एवं संजय सायरे सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी कविताएं व ग़ज़लें सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, अंत में स्नेह भोजन का आनंद उपस्थित मान्यवरों ने डॉ. भूषण भस्मे को जन्म दिन बधाइयां व उम्र दराज होने की शुभकामनाएं देकर किया।
