Loading...

ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा पुलिस आयुक्त का स्वागत


वरिष्ठ नागरिकों की मांगों का ज्ञापन सौंपा 

नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान की ओर से नवनियुक्त पुलिस आयुक्त श्री विश्वास नागरे पाटिल से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया गया। प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यकारी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। 

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।ज्ञापन में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रत्येक पुलिस थाने में वरिष्ठ नागरिक समिति एवं सहायता कक्ष स्थापित करने, वरिष्ठ नागरिकों के सुरक्षित आवागमन हेतु फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त एवं सुगम बनाए रखने सहित अनेक महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं।

चर्चा के दौरान पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस आयुक्त के स्वागत हेतु गए प्रतिनिधिमंडल में समिति प्रमुख मधुकर दहिकर, डॉ. बिपिन तिवारी, गोविंद पटेल, सुनील अडबे, अधिवक्ता किरण मोहिते, अंगदसिंह सोलंकी, मिलिंद वाचणेकर तथा श्रीधर नहाते सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
समाचार 3182956099453139091
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list